Bihar Ration Card Add Member Online 2025 : यदि आप बिहार के निवासी है तथा आप अपने बिहार राशन कार्ड में किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते है। तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताएंगे की कैसे आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे-बैठे अपने राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ सकते है। जिसकेलिए आपको नीचे लिखे हुए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
Bihar Ration Card Add Member Online 2025
राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसको राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाता है। बिहार राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसकी जरूरत एक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के कार्यों में पड़ती है। जैसे :-
- बिहार सरकारी योजना
- बिहार के विद्यालय में प्रवेश
- बिहार पेंशन योजना आदि
Bihar Ration Card Add Member Online हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
यदि आप बिहार राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते है जो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरुरी है जैसे की :-
- राशन कार्ड की कॉपी
- आधार कार्ड (नए सदस्य का)
- जन्म प्रमाण पत्र (अगर बच्चा है)
- विवाह प्रमाण पत्र (अगर पत्नी को जोड़ना है)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र (यदि सदस्य का पता अलग है)
Bihar Ration Card Add Member Online कैसे करें ?
यदि आप Bihar Ration Card Add Member Online जोड़ना चाहते हो तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जैसे की :-
- सबसे पहले आपको बिहार खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे “Apply for Member Addition” या “New Member Entry” में जाकर Click करना होगा।।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “राशन कार्ड सेवाएं” विकल्प को चुनना होगा।
- फिर आपके सामने नया सदस्य जोड़ने के लिए एक आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें आपको नाम, आधार नंबर, जन्म तिथि, तथा नए सदस्य का राशन कार्ड मुख्य के साथ क्या संबंध है इसकी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- फॉर्म को भरने के बाद आपको सभी जरुरी दस्तावेजों को सफ़लतपूर्वक अपलोड करना होगा।
- फॉर्म को सही से भरने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे सबमिट के बटन क्लिक करना होगा।
Bihar Ration Card के क्या लाभ है?
यदि आपने अभीतक Bihar Ration Card नहीं बनवाया है तो आज ही Bihar Ration Card के ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करें। तथा इससे जल्द से जल्द बनवा लें। क्योंकि आपके पास यदि राशन कार्ड नहीं है तो आप बिहार सरकार तथा भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
इतना ही नहीं, यदि आपके Bihar Ration Card नहीं है तो आप आयुष्मान भारत जैसे कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसके अंतर्गत यदि आप बीपीएल राशनकार्ड धारक है तो आप 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते है।
इन सबके अलावा, आप भारत सरकार की निम्नलिखित सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है यदि आपके पास बिहार राशन कार्ड है तो :-
- आयुष्मान भारत योजना (मुफ्त इलाज)
- उज्ज्वला योजना (गैस कनेक्शन)
- मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)
- अंत्योदय अन्न योजना (AAY)
- वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन योजना
निष्कर्ष : Bihar Ration Card Add Member Online 2025
ऊपर दिए हुए लेख में हमने बताया है की आप Bihar Ration Card Add Member Online कैसे जोड़ सकते है। तथा आप नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। यदि आपके पास राशन कार्ड है तो आप राज्य सरकार तथा भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करके उनका लाभ उठा सकते है। यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी जानना चाहते है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।